नसबंदी के 4 तरीके क्या हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 14:53

1. इंटरनल ट्यूबल लिगेशन: महिला नसबंदी की इस प्रक्रिया को ट्यूबल लिगेशन (Tubal Ligation) कहा जाता है। इस प्रक्रिया में फैलोपियन को बीच में काटा, बांधा या सील किया जाता है। यह एक सर्जिकल प्रक्रिया होती है, जिसके लिए महिला के पेट पर कुछ छोटे कट (इंसीजन) लगाने पड़ते हैं। इस प्रक्रिया की मदद से गर्भावस्था तत्काल प्रभावी रूप से रोकी जा सकती है। यह सबसे आसान और जल्दी की जाने वाली प्रक्रिया है। साथ ही महिला को कुछ ही घंटों में डिस्चार्ज कर दिया जाता है।

2. बिना सर्जरी द्वारा : बिना सर्जरी के भी महिला नसबंदी करवाई जा सकती है। इसमें लोकल एनेस्थीसिया का इस्तेमाल किया जाता है। इस तकनीक में डॉक्टर स्प्रिंग यानी कॉइल को महिला की दोनों फैलोपियन ट्यूब में डालते हैं। ये कॉइल कुछ टिश्यू बनाती है, जिससे ट्यूब ब्लॉक हो जाती है और स्पर्म अंडों तक नहीं जा पाते। इस प्रक्रिया में बिना कट लगाए महिला की योनि से एक पतली ट्यूब अंदर डालकर इन कॉइल को इंसर्ट किया जाता है। इसे ट्यूबल इम्प्लांट (Tubal implant) भी कहा जाता है।

3. मिनीलेपरोटॉमी : मिनीलैपरोटोमी (Mini-Laparotomy) को भी महिला नसबंदी का एक प्रभावशाली और आसान तरीका माना जाता है। बताया जाता है कि यह भी एक तरह की सर्जिकल तकनीक है, लेकिन इसमें सर्जरी छोटी होती है। इसमें ट्रांसवर्स सुप्राप्युबिक इंसीजन यानी ऐसा चीरा लगाया जाता है, जो आकार में छोटा (लगभग 5 सेंटीमीटर) होता है और डॉक्टर को महिला के निचले पेट और पेल्विक एरिया से आसानी से फैलोपियन ट्यूब में कट लगाने का रास्ता मिल जाता है । यह प्रक्रिया नॉर्मल डिलीवरी के बाद 6 से 12 घंटे के बीच किया जाता है। वहीं, गर्भपात के बाद भी इस तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
4.सी सेक्शन : अगर किसी महिला ने सिजेरियन डिलीवरी के बाद नसबंदी का निर्णय लिया है, तो डॉक्टर सर्जरी के दौरान ही नसबंदी प्रक्रिया भी कर सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info